Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सोनारपुर हमले के बाद सुरक्षा नहीं मांगी: अभिषेक बनर्जी

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सुरक्षा, जवाबदेही और सच्चाई जानने का अधिकार रखती है

06 Jun 2026

सोनारपुर हमले के बाद सुरक्षा नहीं मांगी: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि सोनारपुर में उन पर हुए हमले के बाद उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा की मांग नहीं की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस संबंध में मीडिया के एक वर्ग में चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और असत्य हैं।
अभिषेक ने कहा कि 30 मई को हुई घटना के बाद पिछले सात दिनों में उन्होंने किसी भी प्रकार की केंद्रीय सुरक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला राज्य और केंद्र, दोनों सरकारों की जानकारी में है और घटना को लेकर दोनों पक्षों को जवाबदेह होना चाहिए।
सांसद ने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म और आम लोगों के खिलाफ कई गंभीर अपराध हुए हैं, जिनमें से अनेक मामलों में अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उनका कहना है कि राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
अभिषेक ने राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से राजनीतिक प्रचार और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान देने के बजाय आम लोगों की सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सुरक्षा, जवाबदेही और सच्चाई जानने का अधिकार रखती है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सोनारपुर में पार्टी के एक मृत कार्यकर्ता के परिवार से मिलने के दौरान अभिषेक बनर्जी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की हुई, कपड़े फाड़ दिए गए, चश्मा टूट गया तथा उन पर अंडे और पत्थर भी फेंके गए थे। घटना के बाद उनके केंद्रीय सुरक्षा की मांग करने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिनका उन्होंने अब खंडन किया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोनारपुर हमले के बाद सुरक्षा नहीं मांगी: अभिषेक बनर्जी
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सुरक्षा, जवाबदेही और सच्चाई जानने का अधिकार रखती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News